emergency manager4 December 2017
Rajasthan minister Yunus Khan appeals to adopt cycles to preserve fuel
सक्षम पैडल साइक्लोथॉन में परिवहन मंत्री यूनुस खान ने चलाई साईकल, शहरवासियों को दिया पेट्रोल-डीजल संरक्षण का संदेष
बीपीसीएल एवं पीसीआरए की ओर से आयोजित साइक्लोथॉन में 500 से अधिक साइक्लिस्ट्स ने पेट्रोल-डीजल की बचत के प्रति आमजन को किया जागरूक
जयपुर, 3 दिसम्बर। वाहन ईंधन की बचत के लिए साईकल चलाना जितना फायदेमंद है, उससे अधिक लाभदायक स्वास्थ्य के लिए भी है। आज जिस प्रकार से वाहनों के धुएं से पर्यावरण दूषित हो रहा है, उसकी रोकथाम में नियमित रूप से साईकल चलाना सहायक होगा। आज के समय की जरूरत है कि हम सब सिंगल वाहन चलाने की बजाय सार्वजनिक परिवहन सेवाओं और कार पूल जैसी सुविधाओं का उपयोग कर पेट्रोल-डीजल की बचत करें। उपरोक्त विचार राजस्थान सरकार के परिवहन मंत्री यूनुस खान ने व्यक्त किए।
पेट्रोल-डीजल की बचत के प्रति जयपुरवासियों को जागरूक करने के उद्देष्य से भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेषन लिमिटेड, पेट्रोलियम कन्जर्वेषन रिसर्च एसोसिएषन (पीसीआरए) व आईओसीएल, एचपीसीएल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जेएलएन मार्ग स्थित जवाहर सर्किल से साइकिल जागरूकता रैली ‘‘सक्षम पैडल साइक्लोथॉन’’ निकाली गई। सक्षम पैडल साइक्लोथॉन में 500 से अधिक साइकिल सवारों ने शामिल होकर जयपुरवासियों को विभिन्न माध्यमों से पेट्रोल और डीजल की बचत के उपायों के प्रति जागरूक किया। राजस्थान सरकार के परिवहन मंत्री श्री युनूस खान ने झण्डी दिखाकर रैली को रवानगी दी। इस अवसर पर भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेषन लि. के डिप्टी जनरल मैनेजर (रिटेल इनीषिएटिव) श्री षिषिर कुमार, पीसीआरए के डिप्टी डायरेक्टर कैप्टन दीपक गुप्ता, साइकिल फैडरेषन ऑफ इण्डिया के जयपुर इन्चार्ज श्री आर.के. शर्मा तथा बीपीसीएल जयपुर के प्रादेशिक प्रबंधक श्री राजविन्दर सिंह सहित पेट्रोलियम कंपनियों के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर परिवहन मंत्री यूनुस खान ने स्वयं 5 किलोमीटर साईकल चलाई और आमजन को तेल बचत करने का संदेश दिया।
उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री श्री युनूस खान ने घरेलू उपयोग से लेकर कृषि, परिवहन तथा औद्योगिक इकाईयों में उपयोग के दौरान छोटे-छोटे उपायों से बड़ी मात्रा में पेट्रोलियम पदार्थों की बचत किए जाने की जयपुरवासियों से अपील की। उन्होंने कहा कि सभी जयपुरवासी मिलकर पेट्रोल-डीजल संरक्षण के इस महाभियान के सहयोगी बनें, ताकि तेल की अधिक खपत के कारण पर्यावरण को हो रहे नुकसान से देष की समृद्ध धरती को बचाया जा सके। अगर हम सभी एक साथ हरित पर्यावरण की ओर अग्रसर होना चाहते हैं, तो हमें हर स्तर पर पेट्रोल-डीजल की खपत को कम करना होगा।
भारत पेट्रोलियम के डिप्टी जनरल मैनेजर शिशिर कुमार ने बताया कि राष्ट्र निर्माण के लिए पेट्रोलियम पदार्थों की बचत के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देष्य से सक्षम पैडल साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया, ताकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘‘मन की बात’’ में की गई उनकी अपील को प्रभावी रूप से आमजन तक पहंुचाया जा सके। इस रैली के माध्यम से जयपुरवासियों को बताया गया कि पेट्रोल एवं डीजल की बचत कर वे न सिर्फ पर्यावरण को हो रहे नुकसान से इस धरती को बचा सकते हैं, बल्कि अपने निजी धन तथा पेट्रोल उत्पादों के आयात पर खर्च होने वाली विदेषी मुद्रा के भण्डार को भी सुरक्षित कर सकते हैं।
पीसीआरए के डिप्टी डायरेक्टर कैप्टन दीपक गुप्ता ने बताया कि सक्षम पैडल साइक्लोथॉन जवाहर सर्किल से प्रारम्भ होकर जेएलएन मार्ग, वर्ल्ड टेªड पार्क तथा निकटवर्ती रिहायषी इलाकों से होते हुए वापस जवाहर सर्किल पहुंचकर सम्पन्न हुई। सक्षम पैडल साइक्लोथॉन में सभी आयुवर्ग के 500 से अधिक साइक्लिस्ट्स शामिल थे। इस दौरान वीमन स्पेषल टीम भी सक्षम पैडल साइक्लोथॉन में मौजूद थी।

Loading ad...